Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डएसएसपी ने अवैध रूप से कोठी को गिराये जाने के प्रकरण में...

एसएसपी ने अवैध रूप से कोठी को गिराये जाने के प्रकरण में आरोपी केपी सिंह की भूमिका की जांच एसआईटी को सौंपी

देहरादून। एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा क्लेमनटाउन क्षेत्र में अवैध रूप से कोठी को गिराये जाने के प्रकरण में आरोपी के0पी0 सिंह की भूमिका की जांच एसआईटी को सौंपी गई है। प्रकरण में आरोपी के0पी0 सिंह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई न किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी।
एसएसपी ने कहा कि प्रकरण को परीक्षण हेतु एसआईटी को सौंपा गया है, यदि एसआईटी जांच में कोई नये साक्ष्य प्राप्त होते हैं तो उनके आधार पर अभियुक्त के0पी0 सिंह के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
वर्तमान में फर्जी रजिस्ट्री मामले में एस0आई0टी0 द्वारा की जा रही जांच की समीक्षा तथा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर एसएसपी देहरादून के संज्ञान में आया की फर्जी रजिस्ट्री मामले में मुख्य आरोपी के0पी0 सिंह का नाम क्लेमनटाउन क्षेत्र में अवैध रूप से गिराई गई कोठी के संबंध में पंजीकृत अभियोग में भी प्रकाश में आया था, जिसके उसके विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया था। उक्त अभियोग में प्रेषित आरोप पत्र के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में के0पी0 सिंह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त प्रकरण को परीक्षण हेतु एसआईटी को दिया गया है, यदि एसआईटी जाँच में के0पी0 सिंह के विरुद्ध कोई नए साक्ष्य प्राप्त होते है, तो उन साक्ष्यों के आधार पर उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments