Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने सखी-वन स्टॉप सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई का निरीक्षण किया

डीएम ने सखी-वन स्टॉप सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई का निरीक्षण किया

टिहरी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सखी-वन स्टॉप सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सखी-वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान पंजीकृत केस पंजिका, आगन्तुक रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, सीसी टीवी कैमरे चेक किये गये तथा कक्षों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी रजिस्टरों में प्रविष्टियां दर्ज कर व्यवस्थित रखने, सीसी टीवी रिकॉर्डिंग चेक करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही महिलाओं पर किसी भी प्रकार की हिंसा होने पर सखी-वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही सहायता का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने हेतु बोर्ड बनाकर आंगनवाड़ी केन्द्रों में लगाने हेतु निर्देश दिये गये।
बाल विकास एवं प्रोबेजन विभाग कर अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संचालन की जानकारी लेते हुए कॉल रजिस्टर चैक किया गया। समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन जे.पी. बडोनी ने बताया कि महिला हेल्पलाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को एकीकृत कर महिला एवं बाल विकास (डब्लू.सी.डी.) कन्ट्रोल रूम की अवस्थापना देहरादून में किया जा रहा है। बाल कल्याण समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा समिति के सदस्यों को निर्देश दिए गए कि कोई भी बच्चा सड़क पर न दिखे, समिति द्वारा चिन्ह्ति बच्चों की देख-रेख एवं संरक्षण को लेकर सजग रहने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर बीडीओ नीलम रमोला, सुपरवाइजर संगीता रतूड़ी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति टिहरी रमेश चन्द्र रतूड़ी, सदस्य बाल कल्याण समिति लक्ष्मी प्रसाद उनियाल, रागिनी भट्ट, अमिता रावत, बाल संरक्षण इकाई से विनीता उनियाल व सुखदेव बहुगुणा सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments