Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसेवा पुखवाड़े के तहत पीएम मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व आधारित चित्र...

सेवा पुखवाड़े के तहत पीएम मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

देहरादून। भाजपा ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया। पार्टी मुख्यालय में लगाई गयी इस प्रदर्शनी का उदघाटन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्धारा किया गया। इस अवसर पर मीडिया और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होने कहा, हम सबका सौभाग्य है कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम नरेंद्र मोदी हमारा और देश का नेतृत्व कर रहे हैं।
उनके जीवन का प्रत्येक क्षण, उनके संघर्ष की यात्रा और उनके द्धारा समाज और देश को विकास पथ पर आगे बढ़ाने के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्य हमेशा प्रेरणा देते हैं। यही वजह है कि उनके जीवन दर्शन और वृतांत को आधार बनाते हुए इस चित्र प्रदर्शनी को लगाया गया है ताकि पार्टी के कार्यकर्ता उन्हे देख समझ कर अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें। प्रधानमंत्री द्धारा किए गए युग प्रवर्तनकारी निर्णयों एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी इसके माध्यम से प्रचारित की जा रही है। प्रदर्शनी में आने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता एवं व्यक्ति जानकारी प्राप्त कर, सामाजिक कल्याण एवं आर्थिक विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचा कर लाभार्थी बनाने में सहभागी बनेगा। उन्होने बताया 24 सितंबर तक इसी तरह की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता रहेगा, जिसे जिले स्तर पर क्रियान्विहित किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमे प्रमुखता प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानन्द जोशी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, हनी पाठक, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, संजीव वर्मा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सुभास बड़थ्वाल समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments