Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Thursday, October 29, 2026
Homeअपराधरिजार्ट में चल रहे कैसीनो का भंडाफोड़, 27 जुआरी हिरासत में

रिजार्ट में चल रहे कैसीनो का भंडाफोड़, 27 जुआरी हिरासत में

-जुआ खिलाने रही चार महिलाए व पांच महिला डांसर पकड़ी

पौड़ी: रिजार्ट की आड़ में चल रहे कैसीनो का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 27 जुआरियों को हिरासत में लिया है वहीं जुआ खिलाने वाली चार महिलाए व पांच डासंर भी पकड़ी ली गयी। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में कैश, ताश की गड्डियां, कैसीनो चिप्स व मोबाइल भी बरामद कर लिये है। जिस रिजार्ट में छापेमारी हुई है वह मिर्गी रोग का इलाज करने वाले डॉक्टर आरके गुप्ता का बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी एसएसपी श्वेता चैबे को सूचना मिली थी कि गंगा भोगपुर स्थित नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अवैध रूप से जुआ खिलाने के लिए कसीनो चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एडिशनल एसपी जया बलूनी के नेतृत्व में गठित टीम ने अचानक नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट पर आधी रात को छापेमारी कर दी। पुलिस की छापेमारी होते ही रिजॉर्ट कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने रिजार्ट के पिछले हिस्से में बने वैलनेस सेंटर के बेसमेंट में देखा कि वहां अवैध रूप से जुआ खिलाने के लिए कैसीनो चलाया जा रहा है। गिनती करने पर कैसीनो में 27 लोग पकड़े गए। जुआ खिलाने वाली चार महिलाओं के अलावा पांच महिलाएं मौके पर मौजूद मिली। जिन्होंने खुद को कसीनो में डांसर होना बताया।

एसएसपी श्वेता चैबे ने बताया कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैसिनो चिप्स, ताश की गड्डियां, कैश, मोबाइल बरामद हुआ है। वहीं इस मामले में नीरज रिजॉर्ट के स्वामी डॉक्टर आर के गुप्ता ने बताया कि यह प्रॉपर्टी बेशक मेरी है लेकिन मैंने तनुज नाम के व्यक्ति को उसे लीज पर दिया हुआ है, रिजॉर्ट में इस तरह की गतिविधियां चल रही थी जिसकी मुझे जानकारी नहीं थी।

बता दें कि नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट उसी क्षेत्र में जहां उत्तराखण्ड का बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड हुआ था। अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का रिजॉर्ट भी इसी क्षेत्र में है। जहां पर अवैध रूप से जुआ खिलाने की चर्चाएं भी सामने आई थी। अब यह दूसरा रिजॉर्ट जुआ खिलाते हुए पकड़े जाने से क्षेत्र में संचालित हो रहे अन्य रिजॉर्ट भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। जिनकी जांच जरूरी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments