Latest news
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया अपना विजन वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ की बैठक राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी आधुनिक मशीनों से लैस कॉमन फैसिलिटी सेंटर से सहसपुर की महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करेंः मुख्यमंत्री प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, सहकारिता नीति को मिली मंजूरी लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी

[t4b-ticker]

Wednesday, August 26, 2026
Homeउत्तराखण्डसीडीओ ने केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं की प्रगति की...

सीडीओ ने केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के आवेदन बैंक स्तर पर लम्बित होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि बैंक एक सप्ताह के भीतर लम्बित आवेदनों का निस्तारण करते हुए प्रगति आख्या से अवगत करायें। साथ ही प्रबन्धक क्षेत्रीय अग्रणी बैंक को निर्देश दिए कि जिन बैंकों द्वारा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरती जा रही है ऐसे सहयोग न करने वाले बैंको को उनकी ओर से नोटिस प्रेषित करें। साथ ही निर्देशित किया कि बैंक प्रत्येक सप्ताह की प्रगति रिपोर्ट से अवगत करायें तथा 15 दिन के अन्तराल में समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश क्षेत्रीय प्रबन्धक जिला अग्रणी बैंक को दिए। उन्होंने नगर निगम, पर्यटन, कृषि विभाग के अधिकारियों सहित जीएमडीआईसी को निर्देश दिए सम्बन्धित विभाग बैंक से समन्वय करते हुए योजनाओं की प्रगति शत् प्रतिशत् बढायें।
बैठक में क्षेत्रीय प्रबन्धक जिला अग्रीण बैंक संजय भाटिया, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ मीनाक्षी जोशी, नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, बैंकों के प्रबन्धक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments