Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकिसानों का मुआवजा बढ़ाने को लेकर कांग्रेसियों का सीएम आवास पर धरना

किसानों का मुआवजा बढ़ाने को लेकर कांग्रेसियों का सीएम आवास पर धरना

देहरादून: मानसूनी आपदा से प्रभावित हुई किसानों की फसलों का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर धरना दिया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ट्रैक्टर पर सवार होकर धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों की लड़ाई लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार किसानों को उनकी फसलों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दे।

धरने पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि राज्य में हुई भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खास तौर पर हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल के किसानों की अधिकांश फंसले चौपट हो गई है। उनका कहना है कि सरकार व भाजपा के नेताओं द्वारा यूं तो किसानों की आय दो गुना करने की बात कही जाती है लेकिन इस साल भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है गन्नों से लेकर मौसमी सब्जियों की फसले चौपट हो गई है लेकिन सरकार द्वारा कम मुआवजा दिया जा रहा है जो ऊंट के मुंह में जीरे जैसा है उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह किसानों को बढ़ाकर मुआवजा दे। जिससे किसानों को कुछ राहत मिल सके।

उनका कहना है कि भारी बारिश से उनकी फसलों को ही नुकसान नहीं पहुंचा है राज्य में बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत हुई है। किसानो की जमीने कटाव से बह गई है तथा बागवानी करने वालों को भी भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार खुद को किसानों का हितैषी बताती है तथा उनकी आय को दोगुना करने के दावे करती है लेकिन किसानों को उनकी फसलों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक किसानों की लड़ाई लड़ेगी।

इस दौरान सीएम आवास जा रहे सैकड़ो कार्यकर्ताओं को पुलिस वेरीकेटिंग कर हाथी बड़कला में रोके जाने पर भी उन्होने नाराजगी जताई इस दौरान उनके सैकड़ो समर्थक उनके साथ थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments