Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने ऑल इंडिया आईपीएससी एक्वाटिक चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह...

मंत्री जोशी ने ऑल इंडिया आईपीएससी एक्वाटिक चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग किया

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी रोड स्थित पेस्टल वीड स्कूल में आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी एक्वाटिक चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पेस्टल वीड स्कूल में आयोजित चैंपियनशिप में देशभर के 23 स्कूलों के 365 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया टीम का भी चयन किया जाएगा, जो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंग। चैंपियनशिप में पहले 14, 17 और 19 वर्ष के छात्रों के बीच तीन श्रेणियों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत छात्रों ने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक, बैक स्ट्रोक में अपना हनर दिखाया।
     इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पहली बार उत्तराखंड में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय आईपीएससी तैराकी और बटर पेलो चैंपियनशिप के लिए डॉ. प्रेम कश्यप और उनकी टीम को ऐसे प्रयास के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा यह पहल न केवल राष्ट्रीय क्षितिज में उत्तराखंड को गौरव का स्थान देता है,बल्कि युवा छात्रों को कॉमन वेल्थ, एशियाई खेलों, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के लिए तैयार करता है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि द पेस्टल वीड स्कूल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करें। मंत्री ने कहा युवा तैराकों के लिए उत्तराखंड में इस तरह का आयोजन होना गर्व और सम्मान की बात है। मंत्री ने कहा 2014 के बाद खेल के बजट में तीन गुना वृद्धि हुई है। मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति लाई गई है और खिलाड़ियों को त्वरित वित्तीय सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री खेल विकास कोष की स्थापना की गई है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभागी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र भी वितरित किया। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. प्रेम कश्यप, मेजर जनरल शम्मी सभरवाल, पूर्व जीओसी, स्कूल के अकादमिक निदेशक डॉ. एससी बियाला, चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल की अध्यक्ष किरण कश्यप, निदेशक आकाश कश्यप, राशि कश्यप और कर्नल रमेश आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments