Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में हुआ चिकित्सा शिविर का आयोजन

पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में हुआ चिकित्सा शिविर का आयोजन

देहरादून। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर देहरादून में महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसके आयोजक जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी देहरादून रहे। लगभग 329 लाभार्थियों ने शिविर का लाभ उठाया। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा के सहयोग और पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व नेता विपक्ष नीनू सहगल के भागीरथी प्रयासों से कैंप आयोजित किया गया जिसमें डेंगू से बचाव के साथ ही वायरल फीवर अन्य बीमारियों की जांच कर चिकित्सक परामर्श पर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई कैंप लगभग 10 बजे से प्रारंभ हो गया और लगभग 1 बजे तक जब तक लाभार्थी आते रहे चलता रहा चिकित्सक ने अवगत करवाया कि दोपहर तक लगभग 329 बड़े-बच्चे मातृ शक्ति आदि में कैंप का लाभ उठाया।
पूर्व विधायक राजकुमार व पार्षद मीनू सहगल ने संयुक्त रूप से कहा कि यह जनपद देहरादून में पहला प्रयास किया गया जिसके लिए सेवादल बधाई का पात्र है इस प्रकार के कैंप अन्य स्थानों पर भी आयोजित होंगे साथ ही उन्होंने आम जनता से भी जागरूक होने का आह्वान किया तथा अपने आसपास एकत्र हो रहे गंदे पानी व डेंगू के लार्वा आदि को साफ करने का आह्वान किया। कैंप प्रारंभ होने से पूर्व दिगंबर दिनेश पुरी दिगंबर भागवत पुरी के साथ पूर्व विधायक राजकुमार पूर्व नेता विपक्ष नीनू सहगल ने भगवान भोलेनाथ से सभी के स्वस्थ होने की प्रार्थना की और अपना स्वास्थ्य जांच करवा कैंप का शुभारंभ किया। चिकित्सकों की टीम में डॉक्टर इंदु यादव, अजयकांत गैरोला, राजेंद्र कुमार रहे। शिविर में मुख्य रूप से संजय गर्ग राहुल शर्मा, राजेश उनियाल, दिनेश गुप्ता, विकी गोयल,गगन छाछर, नागेश रतूड़ी, नवीन गुप्ता, दीपक मित्तल, सुनील कुमार बंगा, अजय गुप्ता,अमित गोयल,अशोक ठाकुर आदि लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments