Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में आयुष्मान भवः अभियान के लिए नोडल अधिकारी किये गये तैनात

उत्तराखंड में आयुष्मान भवः अभियान के लिए नोडल अधिकारी किये गये तैनात

देहरादून। आयुष्मान भवः अभियान की ग्रांउड जीरो पर प्रगति जानने के लिए उत्तराखंड में नोडल अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार खुद अल्मोड़ा जनपद में अभियान की प्रगति देखेगें। इसके साथ ही 12 अन्य अधिकारियों को अलग-अलग जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिन की 13 अधिकारियों को 13 जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है उनमें डॉ आर राजेश कुमार-अल्मोड़ा, डॉ आनंद श्रीवास्तव-उधमसिंहनगर, नमामि बंसल-देहरादून, स्वाति भदौरिया-चमोली,  अमनदीप कौर-टिहरी गढ़वाल, डॉ विनीता शाह-रूद्रप्रयाग, डॉ आशुतोष सयाना-उत्तरकाशी, डॉ सीएमएस रावत-पौड़ी गढ़वाल, डॉ चन्द्र प्रकाश भैसोड़ा-बागेश्वर, डॉ अरूण जोशी-नैनीताल, डॉ आर एस रैना-हरिद्वार, डॉ अजय आर्या-पिथौरागढ़ और डॉ केदार शाही को चंपावत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्वास्थ्य सचिव की डॉ आर राजेश कुमार की ओर से जारी किये गये आदेश के मुताबिक केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार के स्तर पर आयुष्मान भव अभियान का विमोचन दिनांक 13 सितम्बर, 2023 को राष्ट्रपति द्वारा राष्टपति भवन नई दिल्ली से किया गया, तत्पश्चात उत्तराखण्ड राज्य में राज्यपाल भवन से राज्यपाल महोदय द्वारा उक्त अभियान का शुभारम्भ किया गया है। इस अभियान के उत्तराखण्ड राज्य में प्रभावी कियान्वयन ध् अनुश्रवण हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के आलोक में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-3, उत्तराखण्ड शासन के कार्यालय ज्ञाप द्वारा उत्तराखण्ड के समस्त जिला अधिकारियों को सम्बन्धित जिले का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। एतद् कम में राज्य स्तर पर इस अभियान के समयबद्ध, प्रभावी एवं सफल संचालन एवं अनुश्रवण के दृष्टिगत जिला स्तर पर जिला अधिकारियों के सहयोग हेतु उत्तराखण्ड के समस्त मुख्य विकास अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नामित करते हुए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत निम्नलिखित अधिकारियों को राज्य स्तर पर सम्बन्धित जिलो का प्रभारी अधिकारी नामित किया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments