Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की डीएम ने ली बैठक

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की डीएम ने ली बैठक

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिशा समिति की पूर्व में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के परिपालन एवं विभाग में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएच, एनएचआई, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, सिंचाई, जल संस्थान, पेयजल निगम, नगर निगम  आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभाग द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। तथा आयोजित होने वाली दिशा समिति की बैठक में पूर्ण जानकारी एवं विवरण के साथ उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, उप नगर आयुक्त नगर निगम गोपाल राम बिनवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय जैन, विशेष भूमि अध्यापति अधिकारी के.एस नेगी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ मीनाक्षी जोशी, अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान नमित रमोला, अधि0 अभि0 लोनिवि प्रवीन कुमार, जिला पंचातयतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments