Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डलाखों की स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

लाखों की स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून: नशा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने देर रात रायवाला क्षेत्र से 26 लाख रूपये की स्मैक सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के दामाद को एसटीएफ मई माह में ही लाखों की स्मैक सहित गिरफ्तार कर चुकी है, जो इन दिनों जमानत पर है। अब ससुर भी एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की गिरफ्त में आ चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि नशा मुक्त उत्तराखण्ड बनाने की दिशा में एसटीएफ द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में बीते रोज एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली कि एक नशा तस्कर रायवाला क्षेत्र में भारी मात्रा में स्मैक सहित आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना रायवाला के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए मोतीचूर फ्लाईओवर के पास आनंद कुमार पुत्र सोनाथ निवासी ग्राम मुस्सेपुर थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को 260 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आनंद कुमार ने बताया कि वह स्मैक बरेली से लेकर आया है जिसको वह अपने दामाद कपिल जो कि पिछले माह जमानत पर छूट कर आया है, के माध्यम से रायपुर थाना क्षेत्र में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री करने जा रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने आगे जानकारी देते हुये बताया कि पकड़े गये नशा तस्कर आनंन्द कुमार के दामाद कपिल को इसी साल माह मई में उसकी शादी की सालगिरह के दिन 207 ग्राम स्मैक के साथ एसटीएफ ने गिरप्तार किया था, उस समय एसटीएफ को यह जानकारी मिली थी कि कपिल का ससुर भी स्मैक की तस्करी करता है। इस जानकारी पर एसटीएफ विगत 5 माह से उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाये हुये थी और उसकी जानकारी एकत्रित कर रही थी।
कल एसटीएफ की एएनटीएफ टीम को सूचना मिलते ही आनन्द कुमार को रायवाला क्षेत्र से बड़ी भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments