Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआदमखोर गुुलदार शिकारी ने किया ढेर

आदमखोर गुुलदार शिकारी ने किया ढेर

टिहरी: जनपद के भरदूरा पटृी में लम्बे समय से ग्रामीणों के मध्य आतंक के पर्याय बने आदमखोर गुलदार को शिकारी दल द्वारा बीती रात मार गिराया गया है। इस आदमखोर के मारे जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

पिछले काफी लम्बे समय से भरदूरा पटृी के लोग आदमखोर गुलदार के भय के साये में जी रहे थे। 1 अगस्त को लमगाँव इलाके में इस आदमखोर गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बनाने के बाद 26 अगस्त को फिर भरपूरिया गाँव के एक मासूम बच्चे को अपना निवाला बना लिया गया था। जिसके बाद समस्त इलाके के ग्रामीणों द्वारा जंगलात विभाग के खिलाफ जबरदस्त रोष प्रकट किया गया।

परिणाम स्वरूप विभाग ने इस आदमखोर को मारने का परमिट जारी किया और मशहूर शिकारी जॉय हुकिल को ये जिम्मा सौंपा गया, जिस पर एक महीने की कड़ी मशक्कत के बाद बीती रात शिकारी जॉय हुकिल ने इस आदमखोर गुलदार से ग्रामीणों को निजात दिलाया है। बता दें कि जॉय हुकिल का 46वाँ आदमखोर शिकार है, जिनके अनुसार इस आदमखोर गुलदार की उम्र तकरीबन 8.9 साल के आसपास होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments