Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डअंकिता हत्यकांड प्रकरण में हरीश रावत ने सरकार को घेरा

अंकिता हत्यकांड प्रकरण में हरीश रावत ने सरकार को घेरा

देहरादून: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा कि डबल इंजन सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में महिलाओं को न्याय नही मिल पा रहा है। तो केन्द्र की बात ही क्या करें।

हरीश रावत ने कहा कि महिलाओं दलित और किसानों में मामले में भाजपा सरकार पूरी तरह से कटघरे में है। इनमें से किसी को भी न्याय नही मिल पा रहा है।  महिला, दलित और किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई अब कांग्रेस लड़ेगी। रोजगार को लेकर सरकार पर दबाव और सुझाव दोनों विषयों पर काम किया जाएगा। भाजपा सारी सभ्यताओं का प्रतीक खुद को बताती है। रमेश बिधुड़ी का संसद में व्यवहार देखने को मिला। उन पर हेट स्पीच का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने भाजपा से ऐसे नेता को निष्कासित करने की मांग की। कहा कांग्रेस इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देश के आर्थिक हालातों पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जो विकास का मॉडल केंद्र ने दिखाया वह खोखला साबित हुआ है। भाजपा सरकार ने 2014 से पहले आर्थिक सुधार को लेकर जनता को भ्रमित किया है। कांग्रेस सत्ता में आई तो आर्थिक न्याय पर कार्य करेगी। केंद्र और राज्य सरकार अप्रत्यक्ष रूप से आरक्षण को खत्म कर रही है। सरकारी पदों को ना भरना भी आरक्षण को खत्म करना ही है। भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष के लिए पार्टी ने मुद्दे तय करेगी और अन्य विषयों को भी शामिल करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments