Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डगंगनहर में डूबने लगा जायरीन,पुलिस कर्मियों ने बचाई जान

गंगनहर में डूबने लगा जायरीन,पुलिस कर्मियों ने बचाई जान

रूड़की: गुरूवार दोपहर पिरान कलियर में गंगनहर में नहाते समय एक जयरीन अचानक डूबने लगा। शोर मचाने पर दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जायरीन को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। कलियर उर्स में इस समय बड़ी संख्या में जयरीन आ रहे हैं।

जैकी पुत्र चांद निवासी गांव जमालपुर जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश भी उर्स में आया था। दोपहर वह कलियर में गंगनहर में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक डूबने लगा और हाथ पैर मारने लगा। उसे डूबता देख आस-पास नहा रहे लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गंग नहर की पटरी से गुजर रहे दो सिपाही नीरज राणा और जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

दोनों ने लोगों की मदद से युवक को गंगनहर से बाहर निकाला। गंगनहर में डूबने से युवक बेहोश हो गया। इस पर सिपाही नीरज राणा ने युवक को पीठ के बल लेटाकर मुंह से पानी निकाला। इसके बाद युवक होश में आ गया। होश में आने के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कलियर थाना अध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया कि उर्स में जयरीनों की भीड़ को देखते हुए गंगनहर किनारे पुलिस लगातार गश्त कर रही है, ताकि कोई हादसा होने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments