Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संगठन तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंचे उतराखंड

भाजपा के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संगठन तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंचे उतराखंड

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संगठन वी सतीश आज अपने तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। इस दौरान वह सभी कैबिनेट मंत्रियों, वरिष्ठ विधायकों, पार्टी एवं मोर्चे पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय एवं प्रादेशिक संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा कर रहे हैं।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान ने सतीश के दौरे से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी देते बताया कि केंद्रीय सांगठनिक कार्यक्रमों एवं राज्य में पार्टी की गतिविधियों के समन्वय हेतु उनका यह प्रवास है। वह इस दौरान सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों एवं वरिष्ठ विधायकों से अलग अलग चर्चा करेंगे। साथ ही उन्होंने आज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से मुलाकात की जिसमे प्रमुखता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, शामिल रहे।
 प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट  ने बताया कि वी सतीश जी संगठन के राष्ट्रीय कार्यक्रमों का राज्य में क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। इसी तरह प्रदेश नेतृत्व द्वारा भी स्थानीय मुद्दों एवं सामाजिक, राजनैतिक घटनाक्रमों के अनुशार संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। इस  प्रवास का मकसद सरकार में मौजूद संगठन के प्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों से भविष्य की रणनीति को लेकर आवश्यक फीड बैक लेना और केंद्रीय नेतृत्व की अपेक्षा को लेकर मार्गदर्शन देना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments