Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुआ जन-जीवन अस्त व्यस्त, नदियाँ खतरे...

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुआ जन-जीवन अस्त व्यस्त, नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर, कई ट्रेनों का संचाल हुआ रद्द

हल्द्वानी: पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण पूरे उत्तराखंड में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण कुमाऊँ की गौला नदी के उफान पर होने से काठगोदाम रेलवे स्टेशन की पटरियों को काफी नुकसान पहुंचा है । काठगोदाम स्टेशन के शंटिंग नेक गौला नदी डूबने के कारण काठगोदाम स्टेशन से सुबह तड़के चलने वाली नैनी दून शताब्दीए मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन, संपर्क क्रांतिए लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेसए और शताब्दी का संचालन नहीं हो पाया है।

स्टेशन प्रबंधक चयन रॉय ने बताया कि मंगलवार को दोपहर तक काठगोदाम स्टेशन पर किसी भी रेल गाडी का आवागमन संभव नहीं हो सका। प्रबंधक चयन रॉय ने कहा कि शंटिंग नेट को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है ताकि उसको जल्द से जल्द दोबारा से बनाया जा सके।

उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। भूस्खलनए घर दबने और पुल टूटने सहित नेशनल हाईवे बंद होने से जगह- जगह यात्री फंस गए है।

हल्द्वानी में गौला नदी पर बना पुल भारी बारिश के बाद एक तरफ का हिस्सा भरभरा का कर टूट गया। खतरे को देखते हुए आवाजाही पूरी तरह से ठप कर दी गई है। 48 घंटे से अधिक समय से लगातार हो रही बारिश से सीमांत धारचूला की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

इसके अलावा काली नदी भी चेतावनी के स्तर से ऊपर बह रही है। नदी के उफान से काली नदी के किनारे रहने वाले लोगों में दहशत है।

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गूलरभोज में कई घर जलमग्न हो गए हैं। बौर और भाखड़ा जलाशय का जलस्तर बढ़ने पर गेट खोल दिए गए। गेट खोलने से नदियों का पानी खेतों में घुस गया। जिसके चलते कई एकड़ फसल जलमग्न हो गई। पिथौरागढ़ जिले में थल मुनस्यारी मोटर मार्ग डोर बेंड नर्सरी के पास मलबा आने से बंद हो गया है।

दर्जनों गाड़ियां और यात्री दोनों ओर से फंसे हुए हैं और ऊपर से पत्थर गिरने का भय भी बना हुआ है। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में पिछले दो दिन से लगातार हो रही है। बारिश के चलते जीवन अस्तण्व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में दलहनी फसलों को इस बारिश से नुकसान हो रहा हैए रामगंगा नदी का जलस्तर धीरे- धीरे बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments