Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डविधायक राजकुमार के नेतृत्व में दून अस्पताल में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, दी...

विधायक राजकुमार के नेतृत्व में दून अस्पताल में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, दी प्राचार्य के घेराव की चेतावनी

देहरादूनः विधायक राजकुमार के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख दून अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर अस्पताल में प्रदर्शन कर सीएमएस को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को तुरंत दूर किया जाय। अगर अस्पताल प्रशासन तुरंत ऐसा नहीं करता है तो वे दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का घेराव करेंगे ।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में दून अस्पताल में प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएमएस डा. केसी पंत को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल की इमरजेंसी में दलालों का बोलबाला है। डाक्टरों एवं कर्मचारियों की सांठगांठ से मरीजों को उठाकर निजी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। डाक्टर घंटों तक मरीजों को देखने नहीं आते। वहीं गायनी विंग में बेड नहीं दिये जाते, गर्भवतियों को परेशान किया जाता है। अल्ट्रासाउंड और ऑपरेशन में लापरवाही बरती जा रही है।

कहा कि अल्ट्रासाउंडए पैथोलॉजी, एक्सरे मशीन, सीटी स्कैन समेत अन्य सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध कराई जाए। लापरवाह डाक्टरों पर कार्रवाई नहीं की जाती। प्राचार्य एवं सीएमएस से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अफसर खामोश है और डाक्टरों एवं स्टाफ को संरक्षण दे रहे हैं।

मांग की कि अस्पताल में पार्किंग एवं फुटओवर ब्रिजए पानी, एटीएम की सुविधा नहीं होने से मरीज एवं तीमारदार बेहाल है। उन्होंने कहा कि यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो जल्द ही आंदोलन किया जाएगा, और प्राचार्य का घेराव किया जाएगा।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रदेश सचिव ओमप्रकाश वाल्मीकि, राजपुर विधानसभा प्रभारी जगदीश धीमान, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नेगी, पार्षद निखिल कुमार, जहांगीर खान, नीरज नेगी, इम्तियाज, नानू आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments