Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकृषि मंत्री जोशी बोले-प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखण्ड दौरा होगा ऐतिहासिक

कृषि मंत्री जोशी बोले-प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखण्ड दौरा होगा ऐतिहासिक

हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को हल्द्वानी में भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने चार दिवसीय पिथौरागढ़ दौरे से लौटने के बाद हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 12 अक्टूबर को जनपद पिथौरागढ़ के प्रस्तावित दौरे को लेकर उन्होंने पिथौरागढ़, लोहाघाट, जागेश्वर आदि प्रस्तावित स्थानों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरा प्रदेश उनके आगमन को लेकर उत्साहित है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत सभी जनपदों में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। पार्टी स्तर पर भी कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।
       उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे पहले जागेश्वर, ज्योलिकोंग, आदि कैलाश, पार्वती कुंड, गुंजी में आईटीबीपी के जवानों के साथ मुलाकात सहित पिथौरागढ़ जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को करीब दोपहर 02 बजे नैनी सैनी हवाई अड्डा पहुंचेंगे और उसके बाद पिथौरागढ़ के वल्दिया स्टेडियम में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उनका रात्रि विश्राम
मायावती आश्रम में होगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी भेंट की। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हल्द्वानी पहुंचने पर मंत्री गणेश जोशी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, सरकार में दावित्वधारी सुरेश भट्ट सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments