Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वयं सहायता समूहों ने स्टॉलों के माध्यम से 4 दिन में 46...

स्वयं सहायता समूहों ने स्टॉलों के माध्यम से 4 दिन में 46 लाख 79 हजार 498 तक की बिक्री की

टिहरी। पूर्णानन्द खेल मैदान मुनिकीरेती टिहरी में आयोजित राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 के अवसर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टॉलों के माध्यम से 04 दिन में 46 लाख 79 हजार 498 तक की बिक्री गई। दस दिवसीय सरस आजीविका मेले में उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आये ग्रामीण महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प सामग्री की प्रदर्शनी आयोजित की गई। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने स्टॉल स्थापना के लिए निःशुल्क प्रवेश कर सकते हैं। स्वयं सहायता समूह के स्टॉलों में हेण्डलूम, हेण्डीक्राफ्ट, जूस, आचार, जूट मेकिंग, गोबर से बने दीपक, फर्म बेस्ट प्रोडक्ट, प्रसादध्जूट बैग, मसालेध्दालेंध्हल्दी, मण्डुवा आटा, झंगोरा, मिल्क प्रोडक्ट, देशी घी, हेण्डमेड कुर्ती, पहाड़ीध्हिमाचली टोपी, जड़ीबूटी, शादी के शॉल, हेण्डमेड बैग, बैडशीट, झूमर, एलईडी बल्ब, हेण्डलूमध्रिंगाल, अखरोट, रेड राइस, पहाड़ी नमक, वूलन प्रोडक्ट, गुलाब जल, साड़ी, सूट, कोकरी, उनी वस्त्र, आर्टीफिशियल ज्वैलरी, पंजाबी जूती, घरेलू सामाग्री आदि का विक्रय किया जा रहा है।
मेले में अब तक 142 स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने स्टॉल स्थापित किये गये हैं, जिसमें उत्तराखण्ड के 97 तथा अन्य राज्यों के 45 स्टॉल शामिल हैं। इसके साथ ही मेले में अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के 50 स्टॉल स्थापित किये गये हैं।
मेले में शनिवार को वन विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारी रामेन्द्र पाल, बीडीसी मेंबरध्प्रधान कोडराना सहित अन्य 56 प्रधानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सम्मेलन में पंचायती राज व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रधान के अधिकारध्कर्तव्यों, पंचायत विकास सूचकांक, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानों द्वारा अपने-अपने ग्राम पंचायत में किये जा रहे विकास कार्यों का अनुभव साझा किये गये।
सरस मेले में सूचना विभाग के तत्वाधान में श्रीदेव सुमन नाट्य सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों द्वारा पेड़ बचाओं और स्वच्छता पर शानदार लोक नृत्य का प्रस्तुति दी गई। जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत को शनिवार महिलाध्युवक मंगल दल चम्बा द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई। शिक्षा विभाग के तत्वाधान में पूर्णानन्द इंटर कालेज, रा.इ.का. तपोवन तथा लालबहादूर जू.हा.स्कूल ढालवाला के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक संध्या में हेमा करासी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments