Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने आयुष्मान भवः योजना की समीक्षा की

डीएम ने आयुष्मान भवः योजना की समीक्षा की

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयुष्मान भवः योजना के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कर आयुष्मान राजस्व ग्राम बनाए जाने के सम्बन्ध कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में आयुष्मान भवः योजना के अन्तर्गत 68 प्रतिशत् लोगों के आभा आईडी बनाए जा चुके तथा इस कार्य की अवधि दिसम्बर माह तक बढा दी गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि  विकासखण्डवार योजना बनाते हुए ग्रामसभावार शिविर का आयोजन करते हुए योजना से लाभार्थियों को आच्छादित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लोगों को आभा आईडी आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही अंगदान करने हेतु जागरूक करें। इस कार्य के लिए निजी चिकित्सालयों से भी लोगों को जागरूक करने के लिए सहयोग लें। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ दिनेश चैहान, डॉ निधि, डॉ मनोज वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी व सम्बन्धित चिकित्सक एवं अधिकारी सहित सीएससी सेन्टर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments