Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप के तीसरे दिन वॉलीबॉल रहा आकर्षण केन्द्र

देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप के तीसरे दिन वॉलीबॉल रहा आकर्षण केन्द्र

देहरादून। देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स के तीसरे दिन सभी का ध्यान वॉलीबॉल की तरफ चला गया, 25 से अधिक टीमों ने वॉलीबॉल में हिस्सा लेकर, एथलीट्स, स्कूलों और दर्शकों को खूब लुभाया। ब्वॉयज अंडर-18 3000 मीटर में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के अभय त्यागी ने गोल्ड जीता, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से मयंक राठौड़ ने सिल्वर तथा राजा राममोहन रॉय एकेडमी से प्रांजल चांद ने ब्रॉन्ज जीता।गर्ल्स अंडर-14, 600मीटर कैटेगरी में रितिका रावत ने गोल्ड, सुहानी भंडार ने सिल्वर और स्वस्थी रस्तोगी ने ब्रॉन्ज मैडल जीता। लड़कियों ने जबरदस्त उत्साह और जोश का प्रदर्शन किया। अंडर-18 डिस्कस थ्रो में मेधावी रावत पहले, खुशी गुप्ता दूसरे और प्रियंसिता राना तीसरे स्थान पर रहीं।सोशल बालूनी पब्लिक स्कूल से आरूष रावत ने कहा, ‘मैंने अंडर-15 ब्वॉयज सिंगल्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप में 2 राउण्ड जीत लिए हैं और अब गोल्ड मैडल जीतने का लक्ष्य तय किया है। मुझे लगता है कि एसएफए का आयोजन भारत के हर राज्य में होना चाहिए क्योंकि यह बच्चों को सभी प्रकार के खेलों में, सभी कैटेगरीज में खेलने का मौका देता है। और हर प्रतिभागी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रोत्साहित करता है।’’परेड ग्राउण्ड में वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन में असाधारण प्रतिभा देखने को मिली, जहां युवा एथलीट्स ने अपने कौशल एवं जोश का प्रदर्शन किया। 300 स्कूलों से प्रतिभागी देहरादून में ‘स्पोर्ट्स में नंबर 1 स्कूल’ का खिताब हासिल करने के लिए जोश के साथ इस चैम्पियनशिप में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।एसएफए चैम्पियनशिप्स के बारे में बात करते हुए अंडर-14 कैरम चैम्पियनशिप के विजेता आदि जैन की मां प्रीति जैन ने कहा ‘‘मुझे खुशी है कि मेरे बेटे के प्रयासों को शानदार परिणाम मिले हैं और मैं आउटडोर खेलों की सराहना करती हूं। एसएफए ने इंडोर खेलों जैसे कैरम, स्पीडकबिंग, चैस आदि के लिए भी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया है। यह बच्चों के लिए भावी चैम्पियनशिप्स की तैयारी करने का बेहतरीन मौका है।देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स के चैथे दिन परेड ग्राउण्ड पर बॉक्सिंग, फेंसिंग, स्पीडकमिंग और टीकवोंडों खेले जाएंगे। वहीं श्री स्पोर्ट्स एकेडमी में स्विमिंग प्रतियोगिता होगी। एसएफए चैम्पियनशिप्स देहरादून में छिपी प्रतिभा को उभारते हुए खेल के क्षेत्र में शहर के टॉप स्कूल की पहचान करने तथा युवा एथलीट्स को नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर पर प्रतिस्पर्धा का मौका देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।  चैम्पियनशिप में रोजाना की समयसूची, हर खेल प्रतियोगिता के विस्तृत परिणाम हमारी आधिकारिक वेबसाईट पर उपलब्ध हैं। रियल टाईम अपडेट्स, हाईलाईट्स और एक्सक्लुजिव बिहाइंड-द-सीन मोमेन्ट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया चैनलों को फॉलों करें- थ्ंबमइववा, प्देजंहतंउ, ज्ूपजजमत। प्रतिभागी अपने परिवारों के साथ मिलकर देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स के सभी आयोजन स्थलों पर अपनी तरह के अनूठे स्पोर्ट्स कार्निवाल का आनंद उठा सकते हैं।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments