Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डऑपरेशन अजेयः इजरायल लौटे उत्तराखंड के 10 नागरिक

ऑपरेशन अजेयः इजरायल लौटे उत्तराखंड के 10 नागरिक

देहरादून: इजरायल युद्ध के बीच देशवासियों को वापस लाने कवायद जारी है। इन्हें वहां से सही सलामत निकालने के लिए ऑपरेशन अजेय चलाया जा रहा है।

ऑपरेशन अजेय के तहत इजराइल में फंसे भारतीयों को सही सलामत स्वदेश वापस लाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से लोगों को वापस लाया जा रहा है। उत्तराखंड के फंसे लोग भी स्वदेश लौट आए हैं। ऑपरेशन अजेय के अंतर्गत रविवार सुबह इजराइल से भारत सरकार द्वारा दो विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया गया। इसमें उत्तराखंड के 10 नागरिक भी शामिल थे।

इजरायल से भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए चल रहे ऑपरेशन अजेय के अंतर्गत शनिवार को अन्य नागरिकों के साथ उत्तराखंड की सोभिका परमार भी दिल्ली पहुंची। इससे पहले शुक्रवार को उत्तराखंड के दो नागरिकों की सकुशल स्वदेश वापसी हुई थी। इजरायल से भारतीयों को लेकर विशेष विमान शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। इनमें देहरादून की सोभिका परमार भी शामिल थीं, जिनका ससुराल मेरठ (उप्र) में है। दिल्ली एयरपोर्ट पर सोभिका को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि ने रिसीव किया।

सकुशल वापसी के बाद सोभिका ने सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। फिर वह अपनी ससुराल मेरठ के लिए रवाना हो गईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इजरायल से लौटने वाले राज्य के नागरिकों को दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। राज्य के नागरिकों के लिए दिल्ली में उत्तराखंड सदन में आने, खाने और फिर उन्हें गंतव्य तक भेजने के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम के माध्यम से व्यवस्था की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments