Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की प्रगति की समीक्षा...

मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की प्रगति की समीक्षा की

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग की सड़कों की वर्तमान प्रगति की स्थिति के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने मसूरी विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत कई दिनों से लम्बित सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि क्यारा-धनौल्टी मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण होने से धनौल्टी की दूरी लगभग 35 से 40 किलोमीटर तक कम हो जायेगी साथ ही उन्होंने क्षेत्र के अन्तर्गत पुल निर्माण तथा सहस्त्रधारा स्थिति बाईपास मार्ग के निर्माण से जाम की समस्या से आमजन को निजात मिल सकेगी। मंत्री ने कहा कि क्यारा-धनौल्टी मार्ग पर 04 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास 2019 में किया गया था जोकि त्रुटिवश टिहरी जनपद में विस्थापित हो गया है जिसके समाधान हेतु अपर सचिव, पीडब्ल्यूडी को 15 दिनों के भीतर निस्तारण के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि स्वीकृत सड़क मार्गो का शीघ्र की शिलान्यास एवं लोकार्पणकिया जायेगा।
     मंत्री ने कहा कि धोरण में लगभग 03 करोड़ रूपये, विलासपुर-कांडली-जतनवाला में लगभग 03 करोड़ रूपये तथा सालावाला, डोभालवाला में लगभग 02 करोड़ रूपये की धनराशि सड़क निर्माण हेतु स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ सड़क मार्ग वन भूमि के अन्तर्गत हैं जिन पर अधिकारियों की ढिलाई के चलते सड़क निर्माण का कार्य लम्बित है जिसपर मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मसूरी विधान सभा क्षेत्र के लम्बित सभी सड़क निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी अपर सचिव विनीत कुमार सहित  अन्य विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments