Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डनैनबाग से 36 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा...

नैनबाग से 36 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर

टिहरी : उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत कैम्पटी फॉल तहसील नैनबाग से 36 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा गया श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर।


जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी अतुल भण्डारी ने बताया कि जिला पर्यटन विभाग टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में आज शुक्रवार को तहसील नैनबाग के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बाण्डासारी, नवाडीधार, ग्राम काण्डा ग्राम घरोगी, बंग्लों की काण्डी ग्राम सैंजी, ग्राम बेल, ग्राम दादला, ग्राम कसोन, ग्राम गांवखेत, ग्राम तलोगी तथा ग्राम टिपरी एवं बौराड़ी (नई टिहरी) आदि गांवों के 17 महिला एवं 19 पुरुष नागरिकों सहित कुल 36 वरिष्ठ नागरिकों को कैम्पटी फॉल से श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर भेजा गया है। जिला पंचायत सदस्य सरतली वार्ड (नैनबाग) कविता राछेला ने बस को हरी झण्डी दिखा कर 36 यात्रियों का जत्ता श्री बद्रीनाथ धाम के लिये रवाना किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सरतली सदना देवी एवं कैम्पटी थानाध्यक्ष के प्रतिनिधि रवि चौहान आदि उपस्थित रहे।

यात्रियों के कैम्पटी फॉल से बौराड़ी नई टिहरी पहंुचने पर पर्यटन विभाग एवं गढ़वाल मण्डल विकास निगम के कर्मचारियों द्वारा सभी बुजर्ग यात्रियों का स्वागत किया गया तथा सभी यात्रियों को पर्यटक आवास गृह बौराड़ी में भोजन करवाकर तथा टीका लगाकर श्री बद्रीनाथ धाम के लिये रवाना किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments