Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डएमडीडीए की ओर से अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी

एमडीडीए की ओर से अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी

देहरादून। प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशों पर शहर में अवैध निर्माणों पर प्रभावी रोक लगाने हेतु निरंतर रूप से कार्रवाई की जा रही है। आज प्राधिकरण की टीमों ने शहर में तीन स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त करने के साथ ही एक प्रकरण में व्यावसायिक निर्माण को सील भी किया गया। एमडीडीए उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग एवं अवैध निर्माणों को लेकर बिल्कुल भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को अवैध निर्माण की शिकायत पर तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।
चकराता रोड पर यमुना कॉलोनी के नजदीक अवैध रूप से कमर्शियल निर्माण कर लिया गया था। आज संयुक्त सचिव के द्वारा जारी सीलिंग आदेशों क्रम में उक्त अवैध निर्माण को सहायक अभियंता राजेन्द्र बहुगुणा, अवर अभियंता प्रिंस एवं सुपरवाइजर लीलाधर जोशी की मौजूदगी में सील किया गया। इसके अतिरिक्त, राजावाला डाकपत्थर में विशाल शर्मा ने चार बीघा भूमि में बगैर ले-आउट पास कराये प्लॉटिंग कर ली थी, जिसे ध्वस्त करा दिया गया। इसी तरह, केसरबाग बाबूगढ़ विकासनगर में राजेन्द्र ने छह बीघा में अवैध प्लॉटिंग की थी, जिसका भी ध्वस्तीकरण आज कराया गया। केसरबाग, बाबूगढ़, विकासनगर में ही धीरेंद्र ने 8 बीघा जमीन में अवैध प्लॉटिंग कर ली थी, उक्त को भी ध्वस्त कराया गया। टीम में सहायक अभियंता प्रमोद कुमार मेहरा, अवर अभियंता जितेंद्र मौर्य व सुपरवाइजर अमरलाल भट्ट शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments