Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधहनी ट्रैप के मामले में महिला समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार

हनी ट्रैप के मामले में महिला समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार: पुलिस ने आज हनी ट्रैप के बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। इस संबंध में पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला बड़े शातिराना अंदाज से लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने का काम करती थी, जबकि युवती की आड़ में काम कर रहा आरोपित ट्रक लूट समेत कई अन्य मामलों में पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

लक्सर कोतवाली में पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 25 अगस्त को अनंगपाल पुत्र कबल सिंह निवासी ग्राम माजरी थाना खानपुर हरिद्वार ने पुलिस को तहरीर देकर अपने भतीजे अभिषेक की इंस्टाग्राम आईडी पर महक शर्मा अलवी नाम की आईडी से फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेजकर स्वयं को लाचार व मजबूर बताकर बातचीत करना शुरू की।

कोतवाली मंगलौर से आरोपिताें और अन्य साथियों से फोन कराकर दुष्कर्म समेत अन्य आरोप लगाकर अपने अन्य साथियों के साथ षड्यन्त्र रचकर उसके भतीजे को ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये नहीं देने पर मुकदमे में फंसाने के सम्बन्ध में ब्लैकमेल किया गया। इस संबंध में थाना खानपुर में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल टीम गठित करायी गयी। थाना स्तर से टीम गठित ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्य करते हुए बीते रोज 2 आरोपितों को कस्बा मंगलौर, हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपित 20 वर्षीय इलमा पुत्री अहसान निवासी आमडार महिला थाना शाहजहांपुर उ.प्र. हाल पता रामनगर कोतवाली गंगनहर हरिद्वार ने बताया कि वह लोगों को इंस्टाग्राम व फेसबुक पर अपने नाम की फर्जी आईडी बनाकर भोले-भाले लड़कों से बात कर उन्हें अपनी बातों में फंसाकर व खुद के साथ दुष्कर्म कर अन्य आरोपों में फंसाने की धमकी देकर अपने साथियों के साथ मिलकर ब्लैकमेल कर लोगों से लाखों रुपये ऐंठ लेते हैं, जिससे उसका व गैंग के अन्य साथियों का खर्चा चलता है। पकड़ा गया दूसरा आरोपित 23 वर्षीय वाजिद उर्फ पाटी पुत्र आबिद निवासी रामपुर थाना कोतवाली गंगनहर हरिद्वार पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments