Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमेजर धन सिंह थापा द्वार निर्माण का मंत्री जोशी ने किया भूमिपूजन

मेजर धन सिंह थापा द्वार निर्माण का मंत्री जोशी ने किया भूमिपूजन

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून डाकरा गढ़ी कैंट में परमवीर चक्र से अलंकृत मेजर धन सिंह थापा के द्वार का भूमिपूजन विधि विधान पूर्वक किया गया।
     इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने  कहा हंस फाउंडेशन के द्वारा इस शहीद द्वार का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा हंस फाउंडेशन द्वारा समय समय पर प्रदेश में कई सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा शीघ्र ही इस शहीद द्वार का निर्माण किया जाएगा। मंत्री ने हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला का सहयोग की लिए उनका आभार प्रकट किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा शहीदों का सम्मान करना हर देश वासियों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शहीदों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण हेतु अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।
      ज्ञात हो कि भारत द्वारा अधिकृत विवादित क्षेत्र में बढ़ते चीनी घुसपैठ के जवाब में भारत सरकार ने फॉरवर्ड पॉलिसी को लागू किया। योजना यह थी कि चीन के सामने कई छोटी-छोटी पोस्टों की स्थापना की जाए । चीन-भारतीय युद्ध अक्टूबर 1962 में शुरू हुआ। 21 अक्तूबर को, चीनी ने पैनगॉन्ग झील के उत्तर में सिरिजैप और यूल पर कब्जा करने के उद्देश्य से घुसपैठ शुरू की थी। सिरिजैप 1, पांगॉन्ग झील के उत्तरी किनारे पर 8 गोरखा राइफल्स की प्रथम बटालियन द्वारा स्थापित एक पोस्ट थी जो मेजर धन सिंह थापा की कमान में थी। जल्द ही यह पोस्ट चीनी सेनाओं द्वारा घेर लिया गया था। मेजर थापा  और उनके सैनिकों ने इस पोस्ट पर होने वाले तीन आक्रमणों को असफल कर दिया। मेजर थापा सहित बचे लोगों को युद्ध के कैदियों के रूप में कैद कर लिया गया था। अपने महान कृत्यों और अपने सैनिकों को युद्ध के दौरान प्रेरित करने के उनके प्रयासों के कारण उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गोरखाली सुधार सभा अध्यक्ष पदम थापा, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, पूनम नौटियाल, संध्या थापा, विष्णु गुप्ता, मीनू क्षेत्री, आशीष शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments