Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डविश्वविद्यालयों का सत्र नियमित करें कुलपति

विश्वविद्यालयों का सत्र नियमित करें कुलपति

देहरादून। प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों में शैक्षिक सत्र को नियमित किया जायेगा। इसके लिये सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसरों एवं महाविद्यालयों में दो सप्ताह के भीतर छात्र संघ चुनाव कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये। जिसकी तिथि विश्वविद्यालय के कुलपति विचार-विमर्श के उपरांत नियत करेंगे। समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव एकही दिन कराये जायेंगे।  
सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम, एक दीक्षांत व एक चुनाव के फार्मूले के तहत प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों में शैक्षिक सत्र नियमित करने के निर्देश विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मकसद प्रदेश में उच्च शिक्षा सत्र को समय पर शुरू करना है ताकि अगले शैक्षणिक सत्र में समय पर प्रवेश करने के साथ ही 30 सितम्बर तक छात्र संघ चुनाव भी सम्पन्न कराये जा सके। इसके लिये उन्होंने सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को आपस में विचार-विमर्श कर राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शैक्षणिक कैलेंडर तैयार कर समयबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में छात्र संघ चुनाव दो सप्ताह के भीतर कराये जाने पर सहमति बनी है। चुनाव तिथि सभी कुलपति उच्च शिक्षा निदेशक व शासन के अधिकारी आपस में विचार विमर्श कर तय नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। जिसमें लिंगदोह समिति की सिफारिशों को सख्ती से लागू किया जायेगा। इसके लिये उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों को अपनी तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव, कुलपति प्रो. डी.एस. रावत, प्रो. एन.के.जोशी, प्रो. एस.एस. बिष्ट, प्रो. सुरेखा डंगवाल, प्रो. एम.एस.एम रावत, प्रो. के.डी. पुरोहित उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सी.डी. सूंठा, संयुक्त निदेशक प्रो. ए.एस. उनियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments