Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकिसानों के कांग्रेस पर बढ़ते विश्वास से भाजपा बौखलाईः करन माहरा  

किसानों के कांग्रेस पर बढ़ते विश्वास से भाजपा बौखलाईः करन माहरा  

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने किसानों के मुद्दे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश के किसानों के कांग्रेस पर बढ़ते विश्वास से भाजपा बौखलाई हुई है इसीलिए भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अपना मानसिक संतुलन को बैठे हैं जिस कारण वे लगातार अनर्गल और बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने देश की जनता को अच्छे दिनों का झांसा देकर तथा किसानों से झूठे वायदे कर सत्ता हथियाने का काम किया था। परन्तु 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी देश की जनता के साथ किये गये वादों में से एक भी वादा पूरा नही हुआ है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार का किसान विरोधी चेहरा उसी दिन जनता के सामने आ गया था जब मोदी सरकार अपने मित्रों और पूंजीपतियो को लाभ पहुंचाने के लिए संख्या बल के दम पर किसान विरोधी तीन काले कानून लेकर आई। किसानों के 13 महीने के आंदोलन और विपक्षी दलों के विरोध के बाद ही सरकार को अपने कदम पीछे खींचने पड़े थे। उन्होंने कहा कि यह सरकार लगातार किसानों को झूठे आश्वासन और किसानों के दमन का काम कर रही है।
बढ़ती महंगाई, बढ़ते खाद, बीज और डीजल के दामों तथा खेती उपकरणों पर जीएसटी ने किसानों को पर दोहरी मार मारने का काम किया है। देश का किसान अपनी फसलों के लिए पर्याप्त न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाने की मांग करता रहा है और सरकार ने हमेशा किसानों की मांगो की अनदेखी की है और सरकार ने जो कार्य किये भी हैं वह केवल ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड में आई दैवीय आपदा तथा आंधी तूफान और अतिवृष्टि से किसान लगातार जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश में अफसरशाही के कारण किसानों को अपनी फसल बिचैलियों को ओने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है और भाजपा सरकार किसानों की आय का झूठा ढिंढोरा पीट रही है। ज्ञातव्य हो कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने विगत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिख कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कृषि मंडियो में धान के तौल में बरती जा रही अनियमता से अवगत कराने के साथ ही स्थानीय अढ़तियो द्वारा नमी का हवाला दे कर धान के तौल में 15 प्रतिशत की कटौती से भी अवगत कराया था परन्तु प्रदेश सरकार के मुखिया निरंकुश और साथ ही किसानों के विभिन्न समस्याओं पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करने का काम किया।
करन माहरा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को ज्ञात होना चाहिए कि कांग्रेस के शासनकाल में देश में विश्व स्तरीय पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय जैसे देश में अनेकों यूनिवर्सिटी स्थापित करने का कार्य हुआ, जिसका लाभ देश के सभी किसानों को निरंतर प्राप्त होता आ रहा है। देश में हरित क्रांति और दुग्ध क्रांति कांग्रेस के दौर में ही भारत में आई जिसके कारण भारत को विश्व का अन्नदाता कहा जाने लगा। कांग्रेस के समय में किसानों के लिए लगातार डॉ मनमोहन सिंह की सरकार ने विभिन्न योजनाओं से किसानों को लाभ प्राप्त हुआ साथ ही किसानों  की 72000 करोड़ से अधिक के ऋण माफ किए गए और वर्तमान में भी जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां का किसान आज खुशहाल है, उसे वहां राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है, जिन प्रदेशों में कांग्रेस के सरकार है वहां किसानों के ऋण माफी का कार्य किया है और सस्ते दामों पर खाद और बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, कांग्रेस ने देश के किसानों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है नाकि भाजपा की तरह पूंजीपतियों के आगे समर्पण करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकारों की योजनाएं केवल कागजी और कोरी हवाई जुमलेबाजी ही साबित हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments