Latest news
केएमवीएन के एमडी ने राज्यपाल से की भेंट हीट वेव का अलर्ट, बच्चे-बुजुर्ग और कामकाजी लोग बरतें विशेष सावधानी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने भारतीय वन सेवा के मिड-करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों से किया ... कैमिस्ट्स की हड़ताल, दुकानें रही बंद, ई-फार्मेसी पर प्रतिबंध की मांग हीट-सम्बंधित बीमारियों से होने वाली मौतों को रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सचिन कुर्वे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल हीट वेव अलर्टः नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन सक्रिय पंजाब एंड सिंध बैंक का कारोबार मार्च 2027 तक रु 3 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगाः एमडी उत्तराखंड में तेल एवं गैस आपूर्ति श्रृंखला में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्धः आईओसीएल... उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन व राज्यपाल ने बीसी खंडूड़ी को अर्पित की श्रद्धांजलि

[t4b-ticker]

Thursday, May 21, 2026
Homeउत्तराखण्डसंस्थापक चेयरमेन इंटरनेशनल कराटे ऑर्गनाइजेशन देवनाथ ने राज्यपाल से की भेंट

संस्थापक चेयरमेन इंटरनेशनल कराटे ऑर्गनाइजेशन देवनाथ ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में संस्थापक चेयरमेन, इंटरनेशनल कराटे ऑर्गनाइजेशन देव नाथ ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ विभिन्न चैंपियनशिप में विजेता बच्चे भी मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी बच्चों की सराहना की और कहा कि कराटे में बच्चों द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया जाना प्रशंसनीय है। उन्होंने इनमें बच्चियों के प्रतिनिधित्व की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि लड़कियों हेतु इस तरह आत्मरक्षा से संबंधित खेल बेहद जरूरी है। इससे जहां उनका शारीरिक विकास होगा वहीं ऐसे खेल उन्हें आत्मरक्षा में भी सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलों में आगे लाया जाना जरूरी है इससे देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान राज्यपाल ने ऑर्गनाइजेशन की चुनौतियों और समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments