Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रथम महिला गुरमीत कौर ने गुजराती समाज समिति के नवरात्रि समारोह में...

प्रथम महिला गुरमीत कौर ने गुजराती समाज समिति के नवरात्रि समारोह में प्रतिभाग किया

देहरादून। प्रथम महिला गुरमीत कौर ने गुजराती समाज समिति देहरादून द्वारा आयोजित नवरात्रि समारोह में प्रतिभाग किया। देहरादून में अपनी संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने हेतु गुजराती समुदाय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर और पार्षद अमिता सिंह ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पारंपरिक संगीत, नृत्य प्रस्तुतियों का आनंद लिया और नीता कंसारा और भारती पांचाल द्वारा स्वादिष्ट गुजराती व्यंजनों की एक श्रृंखला भी तैयार की गई।
कार्यक्रम में अपने संबोधन में गुरमीत कौर ने नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समुदाय को एक साथ लाने में उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए गुजराती समाज समिति देहरादून के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के नौ दिनों के इस महोत्सव में हम अलग-अलग रूपों में माँ दुर्गा की पूजा करते हैं, जिनके प्रति हमारी श्रद्धा अत्यधिक होती है हर रूप का अपना महत्व है और हमें यह याद दिलाता है कि बुराई को नष्ट करने और अच्छाई को प्रमोट करने के लिए हमें सदैव सत्य का पालन करना चाहिए। नवरात्रि का महत्व हमारे जीवन में भी है। हमें इस अवसर को सही तरीके से मनाने का प्रयास करना चाहिए और पूरी मानवता को इस उत्सव को मनाने की प्रेरणा देनी चाहिए।
उन्होंने उत्तराखण्ड में रहने वाले विभिन्न समुदायों के बीच एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सांस्कृतिक विविधता में उनके योगदान के लिए गुजराती समुदाय की सराहना की। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन में गुजराती समाज समिति देहरादून द्वारा किए गए प्रयासों और स्थानीय समुदाय पर इसके सकारात्मक प्रभाव की सराहना की। अंत में इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए समिति ने श्रीमती और जोगेंद्र मल्होत्रा और मोहित नगर सोसायटी के सदस्यों को विशेष धन्यवाद दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments