Latest news
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने किया फरियादियों की समस्याओं का समाधान रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी प्रत्येक पर्वतीय गांव तक सुदृढ़ स्वास्थ्य एवं शिक्षा अवसंरचना की पहुंच सुनिश्चित करना जरूरीः अग्रवाल देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम सीएम ने स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का शुभारंभ किया श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन

[t4b-ticker]

Tuesday, August 25, 2026
Homeउत्तराखण्डभगवान बदरी-केदार दर्शन को पहुंचे थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे

भगवान बदरी-केदार दर्शन को पहुंचे थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे

बदरीनाथ/ केदारनाथ। थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे ने सपरिवार भगवान बदरीविशाल तथा भगवान केदारनाथ के दर्शन किये उनके साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी दर्शन को पहुंचे। थलसेना अध्यक्ष ने यात्रियों के बीच ही दर्शन किये।इस दौरान किसी भी तरह यात्रियों को दर्शन करने से नहीं रोका गया। थल सेनाध्यक्ष रविवार प्रात: साढ़े आठ बजे प्रात: भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे जहां बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह तथा कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनकी अगवानी की दर्शन पूजा-अर्चना तत्पश्चात पूर्वाह्न साढ़े दस बजे थल सेना प्रमुख केदारनाथ से हैलीकॉप्टर द्वारा बदरीनाथ धाम पहुंचे।बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये तथा सपरिवार विशेष पूजा में शामिल हुए।इसके पश्चात थल सेना प्रमुख बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से मिले तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद गृहण किया। इससे पहले बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया।इस अवसर पर गढ़वाल स्काट सीओ कर्नल तरूण सुंदरियाल प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र सेमवाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अजीत भंडारी, अनसुया नौटियाल, कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे। बदरीनाथ धाम में दर्शन पश्चात थल सेना प्रमुख गढ़वाल स्काट कैंप माणा की ओर रवाना हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments