Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डबिजरानी रेंज में बाघिन का शव मिलने से हडकंप

बिजरानी रेंज में बाघिन का शव मिलने से हडकंप

नैनीताल:  जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी क्षेत्र में गस्त कर रही वनकर्मियों की टीम को बीती देर शाम एक बाघिन का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना गश्तीदल द्वारा अपने उच्चाधिकारियों को दी गयी। सूचना पर मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों व पार्क के डॉक्टरों की टीम ने जांच की शुरू कर दी है।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के अर्न्तगत बिजरानी दक्षिणी बीट मलानी के ब्लॉक क.सं. 18 बिजरानी चीड क्षेत्र में हाथी गश्ती दलों को एक बाघिन का शव पड़ा मिला, जिसके बाद वनकर्मियों द्वारा घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।

सूचना के बाद बिजरानी रेंज के वन रेंज अधिकारी मौके पर पहुंचे,और घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया साथ ही डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंची। जिसमे पार्क के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ दुष्यन्त शर्मा के साथ ही 3 डॉक्टरों द्वारा बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

वही जानकारी देते हुए कॉर्बेट पार्क के पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि बाघिन की उम्र लगभग 15 वर्ष है। मौके पर बाघ के नाखून, दांत, हडिडयों इत्यादि सभी अंग सुरक्षित पाये गये हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments