Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डविधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर सीएम व अन्य नेताओं ने...

विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर सीएम व अन्य नेताओं ने किया शोक व्यक्त

देहरादून: मंगलौर विधानसभा से विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक किशोर उपाध्याय व पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने शोक व्यक्त किया। वहीं विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर सचिवालय में कैबिनेट बैठक से पहले कैबिनेट द्वारा दो मिनट का मौन रखकर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

सोमवार को मुख्यमंत्री धामी ने मंगलौर विधानसभा से विधायक एवं बसपा नेता सरवत करीम अंसारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने दिवंगत सरवत करीम अंसारी के पुत्र से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

वहीं विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन से उत्तराखंड ने एक सजग राजनैतिज्ञ खो दिया है। 1980 से चार दशक से अधिक अवधि का एक साथी मैंने खो दिया। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। अपितु उनका मंगलौर स्थित कार्यालय आंदोलनकारियों का मुख्यालय ही बन गया था। वे अजातशत्रु के समान थे।

कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि मंगलौर विधानसभा से विधायक एवं बसपा नेता सरवत करीम अंसारी के असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments