Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधमहिला से मारपीट के आरोपी दरोगा के खिलाफ जांच शुरू

महिला से मारपीट के आरोपी दरोगा के खिलाफ जांच शुरू

रुद्रपुर: रम्पुरा में महिला के साथ अभद्रता व मारपीट करने के आरोप में लाइन हाजिर किए गए दरोगा के खिलाफ जांच शुरू हो गई। जांच एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल कर रहे।

बता दें कि पिछले दिनों रम्पुरा निवासी अनिल कोली पुत्र स्व लेखराज ने घर पर गले में फंदा लगाकर जान दे दी थी। मृतक के परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने अनिल कोली को मोबाइल चोरी के आरोप में पूछताछ के दौरान प्रताडि़त किया था। इससे अनिल ने आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस पर रुपए लेकर छोडने का भी आरोप  लगा। युवक की मौत की सूचना पर दरोगा विपुल जोशी मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान मृतक की भाभी ने दरोगा पर उससे अभद्रता व थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए लोगों ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में पहुंच धरना दिया था। कोतवाल विक्रम राठौर के आश्वासन पर लोग कोतवाली से चले गए थे। बाद में एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर एसपी सिटी को जांच करने का आदेश दिया था।

एसपी सिटी ने बताया कि मृतक को  मोबाइल चोरी के आरोप में रम्पुरा पुलिस ने हिरासत में ले कर पूछताछ की थी और रात को उसे उसके भाई के सुपुर्द कर दिया था। घर जाकर उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी दरोगा पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments