Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डजनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 120 शिकायतें हुईं दर्ज  

जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 120 शिकायतें हुईं दर्ज  

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 120 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि से सम्बन्धित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, भरणपोषण, समाजकल्याण विभाग की पेंशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कोविड काल में अधिग्रहित किये गए वाहन का भुगतान करवाने, दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत कराने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करें ताकि किसी को भटकना न पड़े।
जनसुनवाई नत्थुवाला निवासी वृद्ध महिला द्वारा पुत्र एवं पुत्रवधु द्वारा प्रताड़ित किये जाने तथा भरणपोषण दिलवाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया किया भरणपोषण भत्ते वाले प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करें। जनसुनवाई में विलासपुर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, जागृति विहार सहस्त्रधारा में भूमि पर अवैध कब्जा, माजरामाफी आईआईपी में भूमि पर अवैध प्लाटिंग, गलज्वाड़ी में पंचायत की भूमि को खुर्द्-बुर्द करने की शिकायत, स्वामित्व योजना के अन्तर्गत किये गए सर्वे में कम दर्शायी गयी भूमि को रिकार्ड में ठीक करने, आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने भूमि सम्बन्धित शिकायतों पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को जांच करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही एमडीडीए को अवैध प्लाटिंग होने सम्बन्धित शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार जौहड़ी गांव निवासियों द्वारा शिकायत की गई कि भूमाफियाओं द्वारा मौजा जौहड़ी पंजीकृत विक्रय पत्र के माध्यम से विक्रय दिखाकर नगर निगम देहरादून की जलमग्न भूमि (खाला) नगर निगम की भूमि पर कब्जा कर दिया गया है जिस पर नगर निगम के अधिकारियों एवं तहसीलदार सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए।
रायपुर में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जांच कराने की शिकायत की गई, जिस पर मुख्य कृषि अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर नन्दन कुमार,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सजंय जैन, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, उप नगर आयुक्त नगर निगम गोपाल राम बिनवाल, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ मीनाक्षी जोशी, अधि0 अभि विद्युत राकेश कुमार, अधि0अभि0  सिंचाई राजेश लांबा, सहित एमडीडीए, शिक्षा, पेयजल जल संस्थान आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments