Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डस्नाइपर शूटिंग अकादमी के 31 निशानेबाजों ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए...

स्नाइपर शूटिंग अकादमी के 31 निशानेबाजों ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई

देहरादून। राजधानी के राजपुर रोड स्थित स्नाइपर शूटिंग अकादमी के 31 निशानेबाजों ने 66वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। इनमें से 20 निशानेबाजों ने राइफल इवेंट और 11 निशानेबाजों ने पिस्टल इवेंट में क्वालिफाई किया है।
स्नाइपर शूटिंग अकादमी के संचालक अनिल ठाकुर ने बताया कि राइफल इवेंट 15 नवंबर से दिल्ली में डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में होंगे और पिस्टल इवेंट भोपाल के एमपी स्टेट शूटिंग रेंज में खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि अकादमी से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने वाले सभी खिलाड़ी जोर शोर से तैयारियों में जुट गए हैं ताकि राष्ट्रीय टीम में उनका स्थान पक्का हो सके। उन्होंने कहा कि उन्हें अटूट विश्वास है कि ये खिलाड़ी आने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना जलवा बिखेर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments