Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड चारधाम अपडेटः केदारनाथ धाम में बारिश के बाद बर्फबारी, लेकिन आज...

उत्तराखंड चारधाम अपडेटः केदारनाथ धाम में बारिश के बाद बर्फबारी, लेकिन आज मौसम सामान्य

देहरादून: देवस्थानम बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश चारधाम बस टर्मिनल एवं हरिद्वार बस अड्डे से सुबह से ही तीर्थयात्री चारधाम को हुए प्रस्थान करना शुरु हो गया है। ।

ऋषिकेश में विभिन्न विभागों यथा देवस्थानम बोर्ड एवं यात्रा प्रशासन संगठन सहित पुलिस, चिकित्सा. स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यटन, नगर निगम, संयुक्त रोटेशन के हेल्प डेस्क यात्रियों को सहायता मार्गदर्शन कर रहे हैं। बताया कि बदरीनाथ धाम हेतु सड़क मार्ग सुचारू है। तीर्थयात्री बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे है। वहीं केदारनाथ, गंगोत्री, व यमुनोत्री के लिए भी यात्रा जारी है।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कल शाम केदारनाथ धाम में बारिश के बाद बर्फवारी हुई लेकिन आज सुबह से केदारनाथ सहित संपूर्ण केदारनाथ क्षेत्र में मौसम सामान्य है। साथ ही केदारनाथ हेतु हेलीकॉप्टर सेवा चल जारी है, बड़ी संख्या में सुबह से तीर्थयात्रियों ने सोन प्रयाग एवं गौरीकुंड से केदारनाथ धाम प्रस्थान किया है। चारों धामों में ढाई लाख से अधिक तीर्थ यात्री पहुंच गये हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments