Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डगैर लाभकारी संस्था संजीवनी की मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हज़ार रुपए...

गैर लाभकारी संस्था संजीवनी की मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हज़ार रुपए की राशि भेंट

देहरादूनः उत्तराखंड सिविल सर्विस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा संचालित गैर लाभकारी संस्था संजीवनी द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हज़ार रुपए की सहायता राशि भेंट की गयी। शनिवार को दो दिवसीय संजीवनी दिवाली फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। समापन सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी ने प्रतिभाग किया और स्टॉल लगाने वाले स्वयं सहायता समूहों का उत्साह वर्धन किया।

फेस्ट के दौरान उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टॉल आदि लगाये गये थे। संजीवनी द्वारा आयोजित इस मेले का उद्देश्य प्रदेश के कारीगरों, हस्त शिल्पियों, कलाकारों व लघु उद्यमियों को पिछले कुछ समय से कोविड.19 से हुई आर्थिक हानि से उबरने के लिये उनके उत्पादों हेतु मंच प्रदान करना है। मेले से प्राप्त आय का उपयोग प्रदेश में सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के लिये किया जायेगा।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष हरलीन कौर संधू, रश्मि वर्धन व अंशु पांडेय सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments