Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधरिलायंस गोल्ड शॉप्स डकैती मामले में पुलिस के हाथ लगे सुराग

रिलायंस गोल्ड शॉप्स डकैती मामले में पुलिस के हाथ लगे सुराग

देहरादून: गुरूवार को रिलाइंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती मामले में पुलिस को जांच के दौरान बिहार के एक गैंग का इनपुट मिला है। यह गैंग पहले भी देश के कई राज्यों में रिलायंस गोल्ड शाप्स पर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसके बाद पुलिस इस मामले में सक्रिय हो गयी है।

राजपुर रोड स्थित रिलायन्स के ज्वैलरी शो-रूम में हुई डकैती की घटना के खुलासे को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है। जिसमें क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में सर्विलांस, सीसीटीवी व घटना के सम्बन्ध में जानकारी व संदिग्धों से पूछताछ के लिए अलग-अलग 4 टीमों का गठन किया गया है।

इन टीमों द्वारा पूर्व में घटित इस प्रकार की घटनाओं के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए प्रकाश में आये गैंगो की आजकल के दिनों में स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी करने पर उडीसा, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल तथा दिल्ली में भी रिलायन्स ज्वैलरी शो-रूम में इस प्रकार की घटनाएं होना प्रकाश में आया है। शुरूवाती जांच में घटना में संलिप्त आरोपियों के सम्बन्ध में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। जिसमें बिहार से सम्बन्धित गैंग का उक्त घटना में संलिप्त होना प्रकाश में आ रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्वयं पुलिस अधीक्षक नगर के साथ मिलकर गठित पुलिस टीमों के कार्यों की क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments