Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने हिम ज्योति स्कूल की बच्चियों के साथ मनाया बाल दिवस

राज्यपाल ने हिम ज्योति स्कूल की बच्चियों के साथ मनाया बाल दिवस

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने हिम ज्योति स्कूल की बच्चियों के साथ बाल दिवस मनाया। मंगलवार को राजभवन में आईं हिम ज्योति स्कूल की बच्चियों से मुलाकात कर राज्यपाल ने उन्हें बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं। राज्यपाल ने बच्चियों से संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया। बच्चियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जीवन में हमेशा बड़ा लक्ष्य रखें और उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, आत्मानुशासन किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई विशिष्ट प्रतिभा छुपी होती है स्वंय को पहचानकर उसी क्षेत्र में आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने बच्चों से सुबह हमेशा जल्दी उठने की आदत और खुश रहने को कहा।
राज्यपाल ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, देश के बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य दिया जाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत में बच्चे और युवा सर्वाधिक हैं इस दृष्टि से यह जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनको आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाने चाहिए। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि भविष्य का भारत हमारे बच्चों और युवाओं के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों को छुएगा। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी गुरमीत कौर, स्कूल के ट्रस्टी हेमंत के अरोड़ा, प्रधानाध्यापिका रूमा मल्होत्रा मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments