Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधज्वैलरी शाॅप डकैती मामलाः दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस दून...

ज्वैलरी शाॅप डकैती मामलाः दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस दून के लिए रवाना

 देहरादून: रिलायंस ज्वैलरी शॉप पर डकैती मामले पुलिस नं दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड में लिया है। जिन्हे लेकर पुलिस दून के लिए रवाना हो गयी है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों से घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ करेगी।

गौरतलब  है कि नौ नवम्बर को दिन दहाडे हथियारबंद बदमाशों ने राजपुर रोड पर स्थित रिलायंस ज्वैलरी शोरूम पर धावा बोलकर करोडों रूपये के सोने, चांदी हीरे के जेवरात लूट लिये थे। जिसके बाद बदमाश आराम से वहां से फरार हो गये। घटना का पता चलते ही पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के पश्चात कई टीमें गठित कर बिहार, पंजाब, हरियाणा सहित कई प्रदेशों में दबिश दी लेकिन बदमाशों का कुछ पता नही चल सका।

घटना के आठ दिन बाद पुलिस के हाथ में बिहार में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिन्होंने अपने नाम अमृत कुमार व विशाल कुमार बताये तथा दोनों ने घटना में शामिल होने की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों को बिहार की हाजीपुर कोर्ट में पेश किया जहां से पुलिस द्वारा उनको ट्रांजिट रिमांड लिया गया। दून पुलिस द्वारा दोनों बदमाशों को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है। जहां उनका पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर उनसे घटना के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments