Latest news
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसहकारिता विभाग के अधिकारियों ने राज्यपाल से की भेंट

सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने भेंट कर विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। सचिव डॉ. बी.वी आर. सी पुरुषोत्तम ने राज्यपाल को विभागीय संस्थाओं और उनके कार्यों आदि की विस्तृत जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सहकारिता को रोजगार सृजन का माध्यम बनाकर उसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉपरेटिव से कॉर्पोरेट संस्कृति विकसित किए जाने के प्रयास किए जाएं। राज्यपाल ने कहा कि अमूल, इफ्को जैसी सहकारी संस्थाओं से प्रेरणा लेकर उसी दिशा में कार्य करने के प्रयास किए जाय। उन्होंने कहा कि सहकारिता को आर्थिक गतिविधियों के साथ जोड़ा जाना जरूरी है जिससे लोगों की आर्थिक रूप से भी मजबूत हो सकें। इस अवसर पर अपर सचिव आलोक कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments