Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeहादसाप्रधानमंत्री की रैली में ड्यूटी करने जा रहे पांच पुलिसकर्मियों की सडक...

प्रधानमंत्री की रैली में ड्यूटी करने जा रहे पांच पुलिसकर्मियों की सडक दुर्घटना में मौत,एक घायल

जयपुर: राजस्थान के झुंझुनू में प्रधानमंत्री की रैली के लिए जा रहे पांच पुलिसकर्मियों की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पु‍ल‍िसकर्मियों की कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसा जिले के सुजानगढ़ सदर थाना इलाके में सुबह साढ़े पांच बजे के करीब हुआI सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक नागौर के खींवसर थाने के छह पुलिसकर्मी और महिला थाने का एक पुलिसकर्मी की झुंझुनू में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा में ड्यूटी लगी थी। पुलिसकर्मी जाइलो कार में झुंझुनूं जा रहे थे, तभी उनकी कार की सुजानगढ़ के कानूता चौकी के पास ट्रक से टक्कर हो गई।

हादसे में खींवसर थाने के एएसआई रामचन्द्र, कांस्टेबल कुंभाराम, सुरेश मीना, थानाराम और महिला थाने के कांस्टेबल महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खींवसर थाने के हेड कांस्टेबल सुखाराम व एक अन्य कांस्टेबल घायल हो गए, जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया। जोधपुर ले जाते समय कांस्टेबल सुखाराम की भी मौत हो गई। डीजीपी उमेश मिश्रा ने घटना पर दुख जताया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments