Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधविदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

रुद्रपुर: प्रदेश में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले लगातार बढ रहे है। इसी क्रम में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार ग्राम मल्सी रुद्रपुर निवासी बलजिंदर सिंह और मंजीत सिंह दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि ग्राम मनकरा फरदीया बहेड़ी बरेली निवासी दलबीर सिंहए सिमरजीत कौर पुत्री दलबीर सिंहए सतविंदर पाल सिंह व अमनदीप कौर पत्नी सतविंदर पाल सिंह रुद्रपुर आए थे।

इस दौरान उन्हें बताया गया कि सतविंदर पाल व अमनदीप ओवरसीज नाम से पीलीभीत में कार्यालय है। वह कई लोगों को वीजा लगवाकर विदेश भेज चुके है। बताया कि उन पर विश्वास कर दोनों तहेरे भाइयों ने करीब 34 लाख रुपये दिए।चार अगस्त को दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट के गेट पर फ्लाइट उडने के बहुत कम समय रह जाने पर सतविंदर के भेजे व्यक्ति ने वीजा व पासपोर्टए टिकट दिया। कम समय रहने पर वह फ्लाइट पर बैठ गए। बताया कि जब न्यूजीलैंड पहुंचे तो इमिग्रेशन ने उनको गिरफ्तार कर लिया और बताया वीजा फर्जी कारोबार दिखाकर लगवाया गया है। इस पर उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की थी।

कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि ठगी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि दरोगा मोहन चन्द्र जोशी ने रविवार को ग्राम मुडलिया इलाही बख्श अमरिया पीलीभीत निवासी सतविंदर पाल सिंह पुत्र संतोख सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments