Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमंदिरों में पूजा-अर्चना कर वापस लौटे धोनी

मंदिरों में पूजा-अर्चना कर वापस लौटे धोनी

नैनीताल:  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने पांच दिन के नैनीताल प्रवास के बाद सोमवार सुबह वापस पंतनगर एयरपोर्ट की ओर रवाना हुए वहीं अपने प्रवास के दौरान उन्होंने अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा में ईष्ट -देवों की पूजा अर्चना की जिसके बाद बाकी पांच दिन उन्होंने नैनीताल में बिताए। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी व बेटी जीवा सहित उनके मित्रों ने नैनीताल की सुंदरता का लुत्फ उठाया तो वहीं धोनी  अधिकांश समय अपने गेस्ट हाउस में ही रहे। सोमवार को वह वापस लौट गए।

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बीते मंगलवार को नैनीताल पहुंचे थे। बुधवार सुबह अपने पैतृक गांव जैंती ल्वाली अल्मोड़ा पहुंचे, जहां पर उन्होंने गांव के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गांव में रह रहे अपने परिवार वालों से भी मुलाकात की।  

इस दौरान धोनी ने अपनी प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई वहीं प्रशंसकों को ऑटोग्राफ भी दिया। वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने  नैनीताल व अल्मोड़ा की काफी प्रशंसा की और कहा कि  व्यस्तता के चलते काफी समय बाद उनको अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा आने का मौका मिला।

शुक्रवार को एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी का जन्मदिन मनाने के लिए अपनी बेटी व मित्रों के साथ नैनीताल के एक कॉटेज में रुके थे जहं पर उन्होंने 19 नवंबर को अपनी पत्नी साक्षी का जन्मदिन मनाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धोनी ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली से वार्ता की थी और भारत की जीत के लिए शुभकामनायें दी थी, दिनभर धोनी गेस्ट हाउस में ही मैच देख रहे थे, उनकी पत्नी और परिवार के लोग नैनीताल की सुंदरता का लुप्त उठा रहें थे।

इसके बाद वह नैनीताल से पंतनगर के लिए रवाना हुए और विश्व कप में भारत की हार का दुख भी उनके चेहरे पर  नजर आया हालांकि इस पर वह कुछ बोले नही। वहां मौजूद मिडियाकर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की परन्तु वह बीना जवाब दिए चले गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments