Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डटनल में फंसे श्रमिकों की सलामती के लिए कांग्रेसियों ने की पूजा...

टनल में फंसे श्रमिकों की सलामती के लिए कांग्रेसियों ने की पूजा अर्चना

देहरादून:  सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल  में फंसे 41 श्रमिकों की सलामती और उनकी निकासी को लेकर कांग्रेसियों ने  पंचायती मन्दिर में हवन और पूजन किया।  पूजा में कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा भी शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने टनल में फंसे श्रमिकों की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दैवीय शक्तियों अराधना  का अपना स्थान है लेकिन खेद की बात यह है कि टनल निर्माण में और दुर्घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में गलतियां की गई हैं। कंपनी द्वारा न ह्यूम पाइप ही रखा गया न एस्केप टनल रखी गयी। रेस्क्यू की रणनीति को लेकर भी शासन भ्रमित दिख रहा है।

महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि इन कठिन परिस्थितियों में कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़ित श्रमिकों और उनके परिवारों के साथ हैं। गोगी ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण कार्य वैज्ञानिक तरीके से और मानक प्रक्रियाओं का अनुपालन करते हुए होने चाहिए।

इस मामले में कहीं न कहीं कुछ कमी दिख रही है। अभी समय रेस्क्यू पर ध्यान देने का है लेकिन इसके बाद घटनास्थल पर निर्माण की जांच की जानी आवश्यक है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत , प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दौसोनी, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी , शीशपाल बिरा, दर्शन लाल , सुनीता प्रकाश ,अभिषेक तिवारी , अनिल बस्नेत ,प्रमोद गुप्ता,आनंद त्यागी ,राजेश पुंडीर, शिवा वर्मा , डॉक्टर अरुण रतूड़ी,रोबिन त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments