Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeहादसादर्दनाक हादसा: स्कूटी के साथ आग की लपटों में जिंदा जली युवती

दर्दनाक हादसा: स्कूटी के साथ आग की लपटों में जिंदा जली युवती

टिहरी: सोमवार सुबह नगुण-भवान-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर चलती स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान स्कूटी में सवार युवती की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती के शव का पंचायतनामा भरकर पुलिस ने अपने शव को कब्जे में ले लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

सोमवार सुबह जनपद टिहरी के उत्तरकाशी हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गयी। जिसने स्कूटी सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी के साथ युवती की भी इस अग्निकांड में जिंदा जलकर मौत हो गयी। स्कूटी को जलते देख मौके पर भीड़ जमा हो गयी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

थत्यूड़ थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। दानगल्ला के पास एक स्कूटी में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और 108 सेवा की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक युवती की जलकर मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि स्कूटी संख्या यूके 07 डीबी-8771 भवान की ओर जा रही थी। जहां पर स्कूटी में आग लगी वहां पर कोई बस्ती नहीं है। स्कूटी भी पूरी तरह से जल चुकी है। बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments