Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत आज वर्चुअल जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, ट्रूडो होंगे शामिल 

भारत आज वर्चुअल जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, ट्रूडो होंगे शामिल 

नई दिल्ली:  इजराइल और हमास के बीच युद्ध की पृष्ठभूमि में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को यानी आज जी20 देशों के नेताओं के वर्चुअल शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे जिसमें रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शामिल होंगे।

कनाडा ने ट्रूडो के शिखर सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि की है। कनाडा और भारत के बीच जारी राजनयिक तनातनी के मध्य यह पहली बार है जब ट्रूडो और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दूसरे के आमने-सामने होंगे।

कनाडा ने आरोप लगाया है कि ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट शामिल थे। भारत ने इन आरोपों को निराधार करार देते हुए खारिज कर दिया था।

इसके बाद से ही दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हैं। रूस ने भी जी20 शिखर सम्मेलन में पुतिन के शामिल होने की पुष्टि की है। चीन ने मंगलवार को घोषणा की थी कि भारत के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री ली क्विंग जी20 नेताओं के वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने शिखर सम्मेलन के संबंध में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि सम्मेलन में समूह के कई नेता भाग लेंगे।

कांत ने डिजिटल शिखर सम्मेलन को ‘दुर्लभ और असाधारण’ बताया और कहा कि यह भारत की जी20 अध्यक्षता में मोदी को विश्व नेताओं के साथ बातचीत का एक और मौका प्रदान करेगा।

इसके बाद दिसंबर में जी20 की अध्यक्षता ब्राजील के पास चली जाएगी। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नौ और 10 सितंबर को नयी दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे। कांत ने कहा था, ‘कल आयोजित होने वाला जी20 का डिजिटल शिखर सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र और एसडीजी शिखर सम्मेलन के समापन के बाद से विश्व नेताओं की एक प्रमुख बैठक होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments