Latest news
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने किया फरियादियों की समस्याओं का समाधान रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी प्रत्येक पर्वतीय गांव तक सुदृढ़ स्वास्थ्य एवं शिक्षा अवसंरचना की पहुंच सुनिश्चित करना जरूरीः अग्रवाल देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम सीएम ने स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का शुभारंभ किया श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन

[t4b-ticker]

Tuesday, August 25, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड सुरंग हादसा: सिलक्यारा सुरंग में ड्रिलिंग फिर से शुरू, 32 मीटर...

उत्तराखंड सुरंग हादसा: सिलक्यारा सुरंग में ड्रिलिंग फिर से शुरू, 32 मीटर अंदर तक डाले स्टील पाइप

उत्तरकाशी:  जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा धंस जाने से 10 दिन से अधिक समय से अंदर फंसे 41 श्रमिकों के लिए बाहर निकलने का रास्ता तैयार करने के वास्ते अमेरिकी ऑगर मशीन की मदद से ड्रिलिंग देर रात फिर से शुरू की गई।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि अब तक मलबे में 32 मीटर अंदर तक स्टील के पाइप डाले जा चुके हैं। शुक्रवार को ऑगर मशीन से ड्रिलिंग की जा रही थी लेकिन मशीन के एक कठोर वस्तु से टकरा जाने के बाद ड्रिलिंग रोक दी गई थी।

ऑगर मशीन से ड्रिलिंग फिर से शुरू होने से बचाव प्रयासों में तेजी आने की संभावना है। उत्तरकाशी जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था जिससे मलबे के दूसरी ओर श्रमिक फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments